संवाददाता, मार्च 25 -- UP Crime News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में घरेलू विवाद के चलते जीजा ने साली की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पता चला कि कुछ दिन पहले आरोपी की पत्नी उससे झगड़ा होने के बाद कहीं चली गई थी। आरोपी इसी से बौखलाया हुआ था और इसी बौखलाहट में उसने अपनी साली से झगड़ा किया फिर उसे चाकू मार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आये पड़ोस के एक युवक को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल पड़ोसी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला खीरखानी निवासी इशाक ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। बुधवार देर शाम को उनकी पत्नी नजमा (उम्र 42 वर्ष) घर पर थी। उनकी पुत्र वधू घर में अंदर रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान घर के बाहर शोर की आवाज आई। इशाक ने घर के बाहर आकर दे...