भोपाल, मार्च 20 -- मध्य प्रदेश पुलिस ने सागर जिले के एक मंदिर परिसर में हुए बम धमाके के सिलसिले में एक 30 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि यह कोई आतंकी घटना नहीं थी, बल्कि इसका संबंध वैवाहिक विवाद से था। संदिग्ध युवक कथित तौर पर अपनी पत्नी और अन्य लोगों को इसमें फंसाने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि, यह धमाका मंगलवार रात हरसिद्धि देवी धाम स्थित बूढ़ी रानगिर मंदिर परिसर में हुआ था। इसमें राधेश्याम रैकवार (48), उनकी पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी संजना घायल हो गए थे। राधेश्याम और उनकी पत्नी की हालत अब स्थिर है, जबकि गंभीर रूप से घायल संजना का भोपाल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- MP में 'गैस बम' की धमकी से मचा हड़कंप, भोपाल-इंदौर में अलर्ट; क्या था मैसेज टाइम्स न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं ने बताया कि आ...