बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareilly News: यूपी के बरेली जिले से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का शादीशुदा युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी से शादी करना चाह रही थी। इसको लेकर युवती प्रेमी पर अपनी बीवी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। युवती प्रेमी से कह रही थी कि वह अपनी पहली बीवी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। इस पर प्रेमी ने मना कर दिया। बौखलाई प्रेमिका ने अपने भाइयों को बताया। प्रेमिका के भाइयों ने प्रेमी को चलने लायक तक नहीं छोड़ा। प्रेमी के दोनों हाथ-पैरों को बुरी तरह से तोड़ दिया। घटना के बाद प्रेमी के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर प्रेमिका और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया ह। पूरा मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र का बातया जा रहा है। पीड़ित युवक पप्पू ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में ...