गुवाहाटी, जून 24 -- असम के गुवाहाटी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के लिए फ्लाईओवर के बीचों-बीच आयोजित की गई आधी रात की बर्थडे पार्टी अब उनके लिए एक बड़ी कानूनी मुसीबत बन गई है। इस भव्य आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।क्या है पूरी घटना? यह पूरी घटना 22 जून की रात की है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गौतम बरुआ ने रात करीब 12:30 बजे गुवाहाटी के कुमार भास्कर वर्मा फ्लाईओवर पर अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा गया कि फ्लाईओवर के एक हिस्से को गुब्बारों और पार्टी के अन्य सामानों से सजाया गया था। जश्न के लिए सड़क पर बाकायदा एक 'रेड कार्पेट' बिछाया गया था। पार्टी में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई थी और कई कारो...