बागपत, अक्टूबर 13 -- यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी पर भद्दे कमेंट से एक युवक इस कदर भड़क गया कि उसने दो साल के भीतर अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी। इदरीशपुर में पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार मनोज कश्यप ने पूछताछ में बताया कि मृतक उसकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो साल पहले हरियाणा के सोनीपत में भी पत्नी पर गंदे कमेंट करने के विवाद में एक युवक की हत्या की थी। अब दूसरी वारदात के बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। ये घटना दोघट थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव का है। जहां रिटायर्ड प्रिसिंपल गिरधारी सिंह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे उनका 42 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौट...