कानपुर, जुलाई 29 -- UP Crime News: यूपी के कानपुर से एक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज के तीन महीने के भीतर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, किराये के कमरे में पति ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर सिंदूर से मांग भरकर खुद भी फंदे से लटक गया। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी का शव जमीन पर जबकी पति का शव फंदे से लटकता मिला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये घटना बर्रा-7 का है। सचेंडी के कला का पुरवा के रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी का घर के सामने रहने वाले 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी से तीन साल से प्रेम संबंध थे। शालिनी रिश्ते में उसकी चचेरी बहन लगती थी। रानी के बर्रा आठ ...