बरेली, मई 12 -- बरेली कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग (बीलिब) के विद्यार्थियों ने मंगलवार को आईवीआरआई के केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय व्यवस्था, सूचना प्रबंधन तकनीकों तथा डिजिटल लाइब्रेरी सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की विभिन्न इकाइयों को देखा, वहां उपलब्ध डिजिटल कैटलॉग, ई-रिसोर्सेज, वर्गीकरण प्रणाली एवं पुस्तक संरक्षण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। आईवीआरआई पुस्तकालय विभाग से रामबहादुर एवं लव शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. हलीमा खातून, डॉ. गणेश बाबू शर्मा, पंकज ...