बीरबीर गांव में नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
चतरा, जून 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत ग्राम बीरबीर में 25 केवीए के नया ट्रांसफॉर्मर चतरा सांसद के निर्देश पर लगाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य देवंती देवी ने संयुक्त रूप से किया। बीरबीर में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पिछले पन्द्रह दिनों से लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, रामचन्द्र गुप्ता, संजीव पांडेय, जीवन राम, बिनोद राम, अरविन्द साव, उपेन्द्र चौबे, प्रभु साव, भोला नाथ राणा, कन्हाई राणा, अजय चौधरी, राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदला गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.