मधुबनी, दिसम्बर 21 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के बीरपुर गांव में पानी बहाने को लेकर उत्पन्न विवाद को सलटाने गई पुलिस कर्मी के साथ कुछ लोगों ने धक्कामुक्की व गाली-गलौज की। जिसमें एसआई आनंद किशोर रजक तथा होमगार्ड जवान राम विलास महतो मामूली रूप से जख्मी हो गए। यह घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे घटित हुई बतायी गई है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य मे बाधा डालने को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूली रूप से जख्मी एसआई आनंद किशोर रजक तथा होमगार्ड जवान राम विलास महतो का इलाज मधेपुर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार, बीरपुर गांव में सड़क पर पानी बहाने को लेकर जयकांत यादव तथा गंगा प्रसाद यादव के परिजन के बीच लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि तत्क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.