बीरकाजी के अनिल ने हासिल किया स्वर्ण पदक
गंगापार, अगस्त 31 -- बीरकाजी गांव निवासी अनिल पासवान ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह में कंप्यूटर विज्ञान में सर्वोच्च अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। करीब साढ़े तीन वर्ष बाद आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशिष्ट अतिथि रहे। वह 2009 में फूलपुर से हाईस्कूल 2011 में डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज प्रयागराज से इंटरमीडिएट और 2015 में श्री राम मूर्ति स्मारक अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय बरेली से सूचना प्रौद्योगिकी में अभियांत्रिकी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सॉफ्टवेयर अभियंता के रूप में नौकरी शुरू की। नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए 2024 में विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में परास्नातक तकनीकी किया। यह भी पढ़ें- बीटेक सिविल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.