झांसी, जुलाई 12 -- झांसी, संवाददाता। झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में रविवार को ओ-लेवल कंप्यूटर परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब गेट बंद होने से छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए। छात्रों का आरोप है कि समय से पहुंचने के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इससे उनका एक साल दांव पर लग गया। वहीं, मौके पर छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में रविवार को ओ-लेवल कंप्यूटर परीक्षा हुई। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से करीब 50 से 60 छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। छात्रों का कहना है उन्होंने प्रशासन से काफी अनुरोध किया, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद मौके पर छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच जमकर बहस और ...