गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। क्लब में एक युवक द्वारा बीयर में मिलवाट की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज-तीन निवासी हर्षित बहिरवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-29 स्थित पैरा क्लब गए थे। वहां बीयर में मिलावट की शिकायत करने पर क्लब के करीब छह कर्मचारियों ने बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान कर्मचारियों ने उनकी जेब में रखे 80 हजार लूट लिए। घायल अवस्था में क्लब से बाहर सड़क पर फेंक दिया। बदमाशों ने कहा कि यदि उन्होंने शिकायत की तो वे उन पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगवा देंगे। पीड़ित ने अपनी शिकायत में क्लब के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नियमों के विपरीत क्लब को सुबह छह बजे तक खोले ...