बागेश्वर, मार्च 23 -- तहसील क्षेत्र में संचालित शराब व बीयर बारों की अनियमितताओं की जांच करने की मांग को लेकर गरुड़ सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष व उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी ने तहसीलदार से मुलाकात की। कहा कि गरुड़ क्षेत्र में शराब व बीयर बार मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उनपर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। तहसीलदार निशा रानी से वार्ता करते हुए एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि उन्होंने एक अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन को इस संबंध में प्रत्यावेदन प्रेषित किया था, लेकिन चार माह बीत जाने पर भी प्रशासन ने उनके प्रत्यावेदन का कोई जवाब नहीं दिया, न ही कोई कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कोई भी बार वर्तमान में मानकों को पूरा नहीं करता है। ऐसे में वे कैसे संचालित हो रहे हैं, यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.