देवघर, मार्च 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ उत्पादा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद विभाग की टीम ने कुशमाहा गांव में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब 8 लीटर बीयर बरामद की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, रामनवमी त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अन्य अवैध कारोबारियों की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.