शामली, जून 2 -- बीयर ओवर रेटिंग से बेचने का विरोध करने पर एमएसके रोड पर स्थित ठेके पर हंगामा खड़ा हो गया मामला मारपीट तक पहुंच गया। ठेके के सैलसमैन पर विरोध करने वाले ग्राहक से मारपीट का आरोप है। शिकायत मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी भी जांच पड़ताल को पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच की है। सोमवार को पुराने मुजफ्फरनगर अड्डे के पास स्थित मॉडल शॉप नंबर-2 से दोपहर के समय ग्राम मैंडेट कलां निवासी राहुल कुमार पुत्र सुनील कुमार बीयर खरीदने आया। आरोप है कि सैल्समैन ने उससे 140 रुपये की बीयर के 150 रुपये मांगे। इसका उसने विरोध किया तो सैल्स मैन व तीन अन्य तीन व्यक्तियों ने उसके साथ गाली गलौन मारपीट की। उसने इसकी शिकायत जिला आबकारी अधिकारी एवं पुलिस से की। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने खुद को बताते हुए कार्रवाई न होने की बात कही और धमकाने ...