मैनपुरी, मार्च 26 -- शहर के करहल चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर बीयर फैलाने युवक का गुरुवार को भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। बीयर डालते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडया पर छाया हुआ है। कोतवाली पुलिस ने एक दिन पहले ही दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इस मामले में करणी सेना ने युवकों का पता बताने वालों को नकद इनाम देने और हाथ पैर तोड़ने में 21 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। तीन दिन पूर्व करहल चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर एक युवक द्वारा चढ़कर बीयर डालने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद से लोगों में रोष फैल गया है। बुधवार को क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सुमित चौहान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करणी सेना ने भी एसपी को ज्ञापन दिया था। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गि...