अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- रानीखेत। बीयरशिवा स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अकादमिक निदेशक प्रीति पांडे और कॉर्डिनेटर प्रियंका ने समारोह का शुभारम्भ किया। संचालन छात्रा स्वाति भट्ट और छात्र नितिन गोस्वामी ने किया।छात्राओं ने नृत्य से समा बांधा। शिक्षक प्रकाश चंद्र ने गीतों की प्रस्तुति दी। 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए रैम्प वॉक, गिलास पिक चैलेंज और कप बैलून गेम्स खेलों का आयोजन किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब चिराग वर्मा और मिस फेयरवेल का खिताब रिया अधिकारी को दिया गया। प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...