हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। बीयरशिवा सीनियर सेंकेड्री स्कूल हल्द्वानी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर अवॉर्ड 2025-26 के लिए चयन हुआ है। संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा कनिका कनवाल ने 'उपकरणों के लिए संशोधित हैंडल' शीर्षक पर विचार साझा किए। जबकि दसवीं के छात्र आरुष सिंह गैड़ा ने 'गन्ना तना काटने की मशीन' शीर्षक पर उपयोगी समाधान प्रस्तावित किया। दोनों को दस हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्य मीना सती, उप प्रधानाचार्य एचएस बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के.दत्त, विभागाध्यक्ष अनिता बिष्ट आदि ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...