सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर,संवाददाता जिले में सात वर्ष से निर्माणाधीन गोमती नदी के गुदराघाट पुल के बीम में दरार आने के बाद काम रोक दिया गया है। जबकि धनराशि खत्म होने के बाद इस पुल का निर्माण दो वर्ष पहले रुक गया था। इस्टीमेट के रिवाइज होने के बाद पुल का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ लेकिन पूरा नहीं कराया जा सका है। बीम में दरार आने के बाद जिलाधिकारी ने 21.46 करोड़ के पुल निर्माण कार्य रोक कर एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का आदेश देकर 10 दिन में रिपोर्ट तलब किया है। ऐसे में अब तीन वर्ष के बजाए सात वर्ष में परियोजना के पूरा होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।वित्तीय यह भी पढ़ें- स्टे्टस रिपोर्ट-पक्का पुल के चौथे खंभे पर डेक का काम शुरू वर्ष 2019 में शासन ने गोमतीनदी के गुदराघाट पर नबार्ड योजना के तहत...