बिहारशरीफ, मई 4 -- नीट परीक्षा से पहले नालंदा पुलिस ने राज्यस्तरीय गिरोह का किया भंडाफोड़ मेडिकल कॉलेज के छात्र समेत तीन गिरफ्तार, सरगना फरार राज्य के कई जिलों के परीक्षा केन्द्रों के एडमिट कार्ड मिले एक परीक्षार्थी के बदले स्कॉलर बिठाने का लेते थे 25 लाख रुपये राजगीर/पावापुरी, निज संवाददाता। रविवार को जिले के छह केन्द्रों पर नीट की परीक्षा हुई। इस परीक्षा से पहले शनिवार की रात पुलिस ने परीक्षा में फर्जी स्कॉलर बिठाने वाले राज्यस्तरीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

गिरोह का भंडाफोड़ पावापुरी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का सरगना, इसी कॉलेज का एक अन्य छात्र बताया जाता है। वह अभी फरार है। दोनों मेडिकल छात्र मिलकर यह गोरखधंधा चला रहे थे। एक परीक्षार्थी के बदले स्कॉलर बिठाने के लिए 25 लाख रुपये वसूलते...