कौशाम्बी, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नारा शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित खाताधारक के निधन के बाद बीमा दावा निस्तारित कराकर परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई। शाखा की ओर से मृतका पूनम देवी पत्नी सूरजबली के आकस्मिक निधन के बाद दावे की आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बीमा कंपनी के समक्ष दावा प्रस्तुत किया गया था। दावे के सफल निस्तारण के बाद मंगलवार को मृतका के पुत्र संजय कुमार पुत्र सूरजबली को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कम प्रीमियम में आमजन को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। बैंक की ओर से पात्र खाताधारकों को योजनाओं से जोड़ने और बीमा दावों के निस्तारण में आवश्य...