फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। क्रेडिट कार्ड पर सक्रिय बीमा योजना बंद कराने के नाम पर लिंक भेजकर करीब 40 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक युवती को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गढ़खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 9 दिसंबर 2025 को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने स्वयं को एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। युवती ने कहा कि शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड पर बीमा योजना सक्रिय है, जिसे बंद कराने के लिए भेजे गए लिंक पर कार्ड संबंधी जानकारी भरनी होगी।

शिकायतकर्ता की ठगी शिकायतकर्ता ने जैसे ही लिंक पर जानकारी भरकर जमा की, उसके क्रेडिट कार्ड से 39 हजार 329 रुपये...