बीमा पॉलिसी जमा करने का झांसा देकर की ठगी
रांची, अगस्त 31 -- रांची। रातू के टेंडर ग्राम में झारखंड जगुआर एसटीएफ में कार्यरत जयशंकर यादव से साइबर ठग ने बीमा पॉलिसी से संबंधित रकम जमा करने का झांसा देकर बचत खाता से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में जयशंकर यादव की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले दिन सूचक के मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल कर साइबर ठग ने बीमा पॉलिसी की रकम जमा करने का पहले झांसा दिया। इसके बाद सूचक के बचत खाता से रुपये की निकासी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.