बीमा पॉलिसी के नाम पर सहायक अध्यापिका से 2.78 लाख ठगे
आगरा, मार्च 19 -- लोहामंडी निवासी सहायक अध्यापिका के साथ पॉलिसियों के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पॉलिसी के नाम पर ली गई धनराशि एजेंट ने जमा न करके, निजी खर्चे में इस्तेमाल कर ली। करीब 2.78 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के पति एस निपुण निवासी बल्का बस्ती राजामंडी की तहरीर पर लोहामंडी पुलिस ने एजेंट पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक अध्यापिका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी आकांक्षा सदर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। उसने पिछले दिनों श्याम सुंदर शर्मा और उसके पुत्र आदित्य शर्मा निवासी निखिल गार्डन शमसाबाद रोड से करीब सात बीमा पॉलिसियां कराई थीं। किस्तों के रूप में करीब 278480 रुपये वसूल लिए। रकम पीड़ित ने चेक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए दी थी। आरोप है कि दी गई धनराशि आरोपित पिता-पुत्र द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.