नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम और सेक्टर-63 की पुलिस ने नामी कंपनियों की बीमा पॉलिसी देने और बंद पॉलिसी का नवीनीकरण कराने का झांसा देकर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का मंगलवार को पर्दाफाश कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-63 में यह कॉल सेंटर बीते पांच साल से संचालित हो रहा था। आरोपी 300 से अधिक लोगों के साथ जालसाजी कर चुके हैं। आराोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल और डायरी समेत अन्य सामान बरामद हुआ। एडिशनल डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों महाराष्ट्र की महिला ने जिले की पुलिस से संपर्क कर बताया कि नामी बीमा कंपनी की पॉलिसी का नवीनीकरण कराने का झांसा देकर उसके साथ कुछ लोगों ने ठगी की है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और यह जानकारी जुटानी शुरू कर दी कि महिला के...