कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा निवासी महिला को एचडीएफसी बैंक की शाखा में बीमा पॉलिसी लेना महंगा पड़ गया। पहली किस्त जमा करने के बाद महिला के पास एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बता कर फोन किया और पॉलिसी की गोपनीय जानकारियां बताईं। झांसे में लेकर तीन बार में 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। हालांकि बैंक ने किस्त जमा होने से इनकार किया तो पीड़ित ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बर्रा छह निवासी अनीता सैनी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को एचडीएफसी बैंक में बीमा पॉलिसी कराई थी। पहली किस्त चेक के माध्यम से दी। 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त जमा होनी थी। इसी दौरान बेटे लक्ष्य के पास 28 मार्च को राजीव गर्ग नाम के व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए फोन किया। पॉलिसी से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भी उसने बताईं, इसपर विश्वास हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.