आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़। शहर के हरबंशपुर स्थित एक मैरेज हाल में आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस कंपनी के बिजनेस पार्टनर अरविंद कुमार सिंह के तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। अरविंद कुमार सिंह ने सभी अभिकर्ताओं को सुझाव देते हुए कहा कि बीमा पालिसी देते समय पालिसीधारकों के हितों को सर्वोपरि रखा जाए और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सही योजना प्रदान की जाए। गोरखपुर से आए ट्रेनर विनय सक्सेना, ब्रांच हेड अनिल सिंह चौहान ने कंपनी के विभिन्न बीमा प्लानों एवं उपभोक्ता हितों की जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव को एलईडी टीवी, इलेक्ट्रिक केटल सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में संजय राय, प्रेम सागर सिंह, जेपी यादव, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश मौर्य, आकाश सिंह आदि अभिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.