मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में सभी बीमा कंपनियों के प्रबंधकों की बैठक । बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने की। बैठक में बीमा दावा से संबंधित लंबित वादों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां कुल 98 वाद लंबित हैं। जबकि अन्य वाद मुजफ्फरपुर स्थानांतरित हो चुके हैं। जो वाद यहां लंबित हैं, उनमें यदि किसी प्रकार की कमी या त्रुटि हो तो उसे शीघ्र दूर कर नियमानुसार निष्पादन करें। ताकि पीड़ित पक्षकारों को समय पर न्याय व मुआवजा का लाभ प्राप्त हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यप्रणाली...