नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- बीमा खरीदने और बेचने के तरीके में बड़े बदलाव की तैयारी है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बीमा वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए दो हिस्सों वाला कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें बीमा कंपनियों के खर्च, एजेंट और वितरकों के कमीशन, बैंक के जरिए बीमा बिक्री, मिस-सेलिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कई प्रस्ताव रखे गए हैं। IRDAI ने कमीशन सिस्टम में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा है।लोन के साथ बीमा लेना अनिवार्य नहीं होगा? ग्राहकों के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण बदलाव लोन के साथ बीमा की अनिवार्यता से जुड़ा है। IRDAI ने ऐसे मामलों पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है, जहां बैंक या वित्तीय संस्था लोन देने की शर्त के रूप में किसी खास बीमा पॉलिसी को खरीदना जरूरी करती है। यह भी पढ़ें- पेंशन के साथ इलाज की भी चिंता खत्म!...