हल्द्वानी, जुलाई 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उपक्रमों के निजीकरण और विनिवेश के खिलाफ जनरल इंश्योरेंस एम्प्लॉइज ऑल इंडिया एसोसिएशन (जीआईईएआईए) ने सरकार के फैसले पर विरोध जताते हुए सार्वजनिक बीमा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। बुधवार को कालाढूंगी स्थित व्यवसाय कार्यालय में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। एसोसिएशन के महासचिव त्रिलोक सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जीआईसी रे में ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 5 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का निर्णय राष्ट्रीय हित के विपरीत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 और 2024 में हिस्सेदारी बिक्री के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटकर 77.4 प्रतिशत रह जाएगी। यह भी पढ़ें- इप्लाई एसोसिशन ने किया निजीकरण का विरोध उन्होंने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी न...