कटिहार, मार्च 26 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड के बैरिया ग्राम पंचायत के नासी टोला में एक निजी बैंक कर्मियों को दर्जनों महिलाओं ने बंधक बनाकर बवाल काटा। बैंक कर्मियों के द्वारा पुलिस को सूचना करने पर पुलिस ने आकर महिलाओं को समझा बूझकर बैंक कर्मियों को महिलाओं के बंधन से मुक्त करवाया। निजी बैंक के द्वारा ग्रामीण इलाकों में एक एक लाख ऋण देती है, बैंक के मुताबिक पांच हजार रूपया इंश्योरेंस के रूप में बैंक रखती है। अगर ऋण लेने वाले की मृत्यु हो जाती है, तो लोन का किस्त नहीं देना होगा तथा एक लाख का बीमा राशि की जाएगी। ऐसा ही मामला नासी टोला के नूरानी खातून ने निजी बैंक से एक लाख ऋण ली थी, बीमा के मार्फत बैंक कर्मियों ने पांच हजार रूपया बीमा के लिए था। नूरानी का पति दिल्ली में मजदूरी करता था। वहां उसका काम करने के दरमियान उसकी मौत हो जाती है। ब...