बीमा के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी मैनेजर गिरफ्तार
गोंडा, अगस्त 2 -- गोण्डा, संवाददाता। बीमा निवेश के नाम पर ग्राहकों से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि अभिषेक कुमार दूबे ने मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कम्पनी की बड़गांव शाखा में तैनात रिलेशन मैनेजर अलंकार वर्मा ने ग्राहकों से बीमा और निवेश के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी पॉलिसी प्रमाण पत्र दे दिए। शिकायतकर्ता बेबी गुप्ता से 8.50 लाख रुपये और जोखू से 3.50 लाख रुपये कुल 12 लाख रुपये वसूल कर अनियमितता की गई। पंजाब नेशनल बैंक अयोध्या सर्किल कार्यालय से दो शिकायतें प्राप्त होने के बाद मामला सामने आया था। मामले में उपनिरीक्षक अजय सिंह और सुनील कुमार व कांस्टेबल प्रभाकर यादव की टीम ने आरोपी अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी ग्राम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.