गढ़वा, अप्रैल 10 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी से जुड़ी एक महिला की मृत्यु के उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनके परिजन को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार सोनवर्षा गांव निवासी सोनिया देवी पार्वती आजीविका सखी मंडल से जुड़ी थीं। उनका निधन हो गया था। इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पुरैनी शाखा द्वारा बीमा योजना के अंतर्गत निर्धारित 2 लाख रुपये की राशि उनके पति कामेश्वर पाल को चेक के माध्यम से सौंपा गया। यह राशि शाखा प्रबंधक देवाशीष एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर शाखा प्रबंधक देवाशीष ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी योजना है जो कम प्रीमियम में परिवार को...