बीमा की रकम दिलाने के नाम पर 35 लाख ठगे
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, संवाद। सामने घाट निवासी शिक्षक गोपेश पांडेय को बीमा की रकम दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबर और खाता नंबर के आधार पर जांच में जुटी है। गोपेश पांडेय रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। गोपेश ने बताया कि वर्ष 2023 में चार अलग-अलग कंपनियों में कुल 14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा कराया था। इसे लेकर उनको कुछ संदेह हो रहा था। इस पर उन्होंने बीते फरवरी में आईजीएमएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) पर ऑनलाइन शिकायत की। यह भी पढ़ें- शिक्षिका सहित दो लोगों से 16 लाख की साइबर ठगी इसके बाद अलग-अलग चार मोबाइल नंबर से फोन आने लगे। सभी ने बातचीत कर संतुष्ट किया। साथ ही बीमा की रकम दिलाने के लिए किस्त जमा करने, विभिन्न मदों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.