हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को एलआईसी के मंडल कार्यालय और शाखाओं में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने नई श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि यह कार्यदिवस बढ़ाने और यूनियन बनाने के संवैधानिक अधिकार को छीनने की साजिश है। सभा में बीमा क्षेत्र में 100 फिसदी एफडीआई और निजीकरण के प्रस्ताव की कड़ी निंदा की गई। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और नई नियमित नियुक्तियों की मांग उठाई। इस दौरान मनोज गुप्ता, डीके पांडे, पंकज त्रिपाठी और लीलाधर जोशी समेत दर्जनों कर्मियों ने हुंकार भरी कि यदि जनविरोधी नीतियां वापस नहीं ली गईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.