बीमा कंपनी के नाम से वाहन की फर्जी पॉलिसी बनाई, केस दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ठाकुरद्वारा के गांव गोपीवाला निवासी मुकर्रम अली के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर एक इंश्योरेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक की तहरीर के आधार पर लिखा गया है। जिसमें बीमा कंपनी के नाम से वाहन की फर्जी पॉलिसी बनाने का आरोप लगाया गया है। दर्ज रिपोर्ट में हिमांशु सिह ने बताया कि वह दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक हैं। उक्त कंपनी भारत सकरार के वित्त विभाग के अंतगत काम करने वाले पंजीकृत बीमा कंपनी है। जिसका ऑफिस शांति नगर सिविल लाइंस में है। हिमांशु सिंह के अनुसार ठाकुरद्वारा निवासी मुकर्रम अली की गाड़ी ने 28 फरवरी 2021 को जलालपुर के पास बाइक सवार लवकुश को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके गाड़ी जब्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.