वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर पुलिस ने बीमा कंपनी का कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी विभिन्न बीमा कंपनियों का कर्मचारी बनकर बीमाधारकों को फोन करते थे। बीमा की किस्त जमा कराने, छूट दिलाने, टॉप-अप योजना आदि का झांसा देकर ठगी कर लेते थे। एडीसीपी क्राइम नृपेंद्र, एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जानकारी दी। बताया कि बीते 11 मई को एक बीमा धारक के साथ 12.50 लाख की ठगी हुई थी। रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस का कर्मचारी और अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने पॉलिसी अपडेट कराने और अधिक लाभ दिलाने का झांसा दिया तथा उनसे 12.50 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपयों में ...