मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बीमा और मोटर दुर्घटना के मामले में विशेष तौर पर फोकस रहेगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर बुधवार को एडीजेआर भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने की।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पिछले लोक अदालत की तुलना में इस बार बेहतर परिणाम लाने पर जोर दिया। बीमा कंपनियों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस बार अधिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। बताया गया कि इस लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना, बिजली, बीमा, नगरपालिका, बैंक, डाक, टेलीफोन और सड़क दुर्घट...