पीलीभीत, जुलाई 12 -- पीलीभीत। अब बीमा और पेंशन योजनाओं से जिलेभर के गन्ना किसान जोड़े जाएंगे, जिससे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इन योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पर प्रकाश डाला गया। जिले में छह जुलाई से 11 जुलाई तक सामाजिक सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले की सहकारी गन्ना विकास समितियों पर कृषक गोष्ठियां की गई। इनमें गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं इफको के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर गन्ना किसानों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान की। सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत में चार, बीसलपुर में दो, मझोला में तीन, पूरनपुर में तीन गोष्ठियां हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: तितावी चीनी मिल में खुला लाभार्थी पंजीकरण ...