मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। मध्यपूर्व में बने हुए जंग के हालात को देखते हुए रास्ते में अपने माल को नुकसान होने का अंदेशा बढ़ने के मद्देनजर मुरादाबाद के निर्यातकों ने विदेशी खरीदारों की राह पर चलकर माल का बीमा कराना शुरू किया है। अभी तक, 99 फीसदी निर्यातक समुद्री रास्ते में जाने वाले माल का बीमा नहीं करा रहे थे। दि हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि खरीदारों के साथ हुए अनुबंध के तहत जो निर्यातक माल को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ले रहे हैं उनमें से 99 फीसदी लोग इसका बीमा नहीं करा रहे थे, लेकिन, जंग के हालात को देखते हुए उन्होंने बीमा कराना शुरू कर दिया है। ऐसा उन्होंने उन विदेशी खरीदारों के रुझान को अपनाते हुए किया है जो हमारे पोर्ट से अपने पोर्ट तक भाड़ा खुद वहन करने की जिम्मेदारी लेते हैं...