मऊ, फरवरी 27 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमिरहा स्थित सखनी कुटी से एक बीमार हाथी को शुक्रवार को एनिमल एंबुलेंस में लादकर उपचार के लिए मथुरा ले गए। इस दौरान एम्बुलेंस में ले जाने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से हाथी को एनिमल एंबुलेंस में लादकर उपचार के लिए रवाना किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी ओंकारनाथ दास द्वारा संचालित सखनी कुटी खाकी बाबा मंदिर का हिस्सा थी । मंदिर को यह हाथी वर्ष 2007 में दान पत्र के माध्यम से मिला था। लेकिन इधर काफी दिनों से हाथी के बीमार होने के कारण इसकी सूचना मंदिर के लोगों ने वन विभाग की टीम को दिया। वन अधिकारी पीके पाण्डेय ने बताया कि मंदिर के लोगों ने बीमार होने की सूचना उन्हें लिखित दिया था। लिखित सूचना के बाद बीमार हाथी को ...