सहारनपुर, मई 31 -- एक विवाहिता पर बीमार ससुर को अपने भाईयों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीडि़त के बेटे ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी निवासी तोहित ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हिना पुत्री इरफान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी हिना उसे और परिवार को परेशान करती थी। 30 मई को ईद पर परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। घर पर पिता अकेले थे। इस दौरान उसकी पत्नी हिना ने अपने मायके से फरमान, तहजीब, तसव्वर व चाचा कुरबान को घर बुलाया और गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि तौहीद के पिता से मारपीट की गई है। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- चार लोगों पर मारपीट और जान से मार...