भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी प्रवासी की जमीन (वरासत) लेखपाल ने उसके चाचा के नाम पर कर दिया। इतना ही नहीं, उसे दुरुस्त करने के नाम पर 85 हजार रुपया भी लिया और काम नहीं किया। उधर, ज्ञानपुर कोतवाली में आरोपित लेखपाल समेत दो के खिलाफ एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी प्रवीण कुमार चौबे की पत्नी नीलम चौबे ने पुलिस अधीक्षक को गत दिनों शिकायती पत्र दिया था। तहसील क्षेत्र के मैलोना गांव में उनके पति की भूमिधरी जमीन है। जीविकोपार्जन को पति एवं परिवार कर्नाटक में रहते हैं। यह भी पढ़ें- वरासत के नाम पर कराया जमीन का एग्रीमेंट, रिपोर्ट दर्ज गांव में भी आना-जाना रहता है। पति पैरालासिस हैं। वहीं, पर उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, पति के चाचा हरिश्चंद ने लेखपा...