मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव की बीमार विवाहिता की सोमवार की रात मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। मृत विवाहिता का ससुराल प्रयागराज में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी 29 वर्षीय शशि सिंह की शादी प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के बेला चौहान गांव निवासी दिलीप सिंह के साथ हुई थी। शशि सिंह ने तीन माह पूर्व आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से ही शशि की तबीयत खराब चल रही थी। वर्तमान समय में वह अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की रात अचानक शशि की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन हालत गंभीर देख आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विवाहिता की मौत हो गई। यहां डाक्टरों ने विवाहिता को ...