प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- रामपुर बावली। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी 22 वर्षीय कली विश्वकर्मा पुत्री शिवराम विश्वकर्मा कई दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बिना शव का पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत में अस्पताल की ओर से जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है। जबकि परिजनों ने बीमारी से मौत की बात बताई है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...