प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- सुवंसा। बीमार युवक के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल गांव निवासी राम खेलावन के 35 वर्षीय बेटे राजेंद्र कुमार की बुधवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे फतनपुर स्थित एक स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया। हालत गंभीर देख उसे स्वरूप रानी प्रयागराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार की उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम शव घर आया तो उसका शरीर काला पड़ गया था। वहीं, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। गुरुवार देरशाम परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...