गोरखपुर, अप्रैल 23 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप स्थित एक अस्पताल में बीमार युवक को 'पागल' कहने पर एक्स-रे टेक्नीशियन पर हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत 5-6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपराइच क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी दीपक यादव बिछिया स्थित एक अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन हैं। रविवार शाम बेलघाट क्षेत्र के सोहनाग निवासी प्रमोद यादव इलाज कराने पहुंचा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इस पर टेक्नीशियन ने उसे मानसिक चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। इससे वह नाराज हो गया और थप्पड़ मारकर चला गया।आरोप यह भी पढ़ें- काशीपुर में युवक पर जानलेवा हमला है कि सोमवार को प्रमोद अपने भाई मनोज यादव और अन्य साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा। सभी ने एक्स-रे कक्ष का दरवाजा बंद कर ट...