बाराबंकी, जून 1 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। घटना की शिकायत पुलिस से किए जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मई की देर शाम उसकी सास घर पर अकेली थीं। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म, मारपीट के प्रयास का आरोप इसी दौरान एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और पहले परिवार के मुखिया के बारे में जानकारी ली। घर में अन्य किसी सदस्य के मौजूद न होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने बीमार महिला का...