बीमार महिला ने पेड़ पर चुन्नी के फंदे से लगाई फांसी
देहरादून, अप्रैल 1 -- त्यूणी। थाना क्षेत्र के बागी-कथियान मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह संकेड़ा के पास एक महिला का शव पेड़ पर चुन्नी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मूल रूप से बागेश्वर निवासी विमला (52) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी के अनुसार, महिला के पति स्थानीय बगीचे में कार्य करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विमला मंगलवार रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। महिला काफी समय से बीमार चल रही थी और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.