औरैया, जनवरी 3 -- कड़ाके की सर्दी के बावजूद गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। चारे, पानी और सर्दी से बचाव के इंतजाम कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि एक गोशाला में बीमार मवेशी पांच दिनों से इलाज के अभाव में पड़ा है, लेकिन पशु चिकत्सिक उसे देखने तक नहीं पहुंचे। विकास खंड अछल्दा की ग्राम पंचायत शिवपुर के गांव पुरवा कमल सिंह में संचालित अस्थाई गोशाला में करीब 46 मवेशी संरक्षित हैं। देखरेख के लिए दो केयरटेकर तैनात हैं, इसके बावजूद मवेशियों को केवल सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। पीने के लिए ठंडा पानी दिया जा रहा है, जबकि टिनशेड के चारों ओर तिरपाल न लगे होने से ठंडी हवा सीधे मवेशियों को लग रही है। इसका नतीजा यह है कि मवेशी लगातार बीमार हो रहे हैं। गोशाला में एक मवेशी कई दिनों से बीमार है। पांच दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.